इसकी जानकारी मायके के लोगों को हुई तो पंचायत में ससुराल वालों ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और उसे पुनः विदा कराकर ले गए। मगर, ससुराल जाते ही उनका रवैया फिर पहले के जैसे ही हो गया। ससुराल के लोगों ने उसे प्रताड़ित करते हुए मायके से 20 लाख रुपये मंगवाने को कहा। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।