फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति और उसके बिजनेस पार्टनर ने शराब पिला कर किया दुष्कर्म, पत्नी ने लगाई कोर्ट में गुहार तो मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Apr 2021 12:10 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में नदेसर क्षेत्र निवासी कपड़े के एक व्यापारी ने पत्नी को शराब पिलाकर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ उसका दुष्कर्म किया। पति की कार्रवाई नहीं होने पर पत्नी ने कोर्ट में गुहार लगाई। इसके बाद कैंट थाने में आरोपी पति और उसके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर कपड़ा व्यापारी की पत्नी की तहरीर के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


जैतपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के अनुसार, नौ मई 2020 को पति ने अपने घर में बिजनेस पार्टनर की मौजूदगी में उसे जबरन शराब पिलाया। इसके बाद पति के बिजनेस पार्टनर ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। इस घटना से आहत होकर वह 10 मई को अपने मायके चली गई।

29 जून को उसका पति उसके मायके आकर उससे माफी मांगा और उसे वापस ससुराल लाया। इसके बाद दुष्कर्म के वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। इस संबंध में वह कैंट थाने और एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई तो वह अदालत की शरण में गई। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें