फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सचखंड बल्ला के गद्दीनशीन संत निरंजन दास की तबीयत खराब, पीएम मोदी ने जाना हालचाल

Wed, 31 Mar 2021 10:59 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संत निरंजन दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डेरा सचखंड बल्ला के गद्दीनशीन संत निरंजन दास की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई। रविदासिया धर्म के प्रमुख की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उनके श्रद्धालु भी चिंतित हो उठे। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर उनका हालचाल लिया।

विज्ञापन


डेरा सच्चखंड बल्ला के हरदेव सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन करके महाराज का हालचाल पूछा और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। तीन मिनट तक हुई बातचीत के दौरान पीएम ने संत निरंजन दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली और स्वास्थ्य संबंधी हर तरह की मदद की बात भी कही।

हरदेव सिंह ने बताया कि महाराज की तबीयत सुबह अचानक थोड़ी खराब हो गई थी। अब उनकी हालत स्थिर है। वह डेरे पर ही विश्राम कर रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वह परेशान ना हों। गुरु की कृपा से महाराज अब स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें