फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मानव तस्करी...फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो आरोपियों को ठहराया दोषी, आठ दोषमुक्त; एक साल के बच्चे को बेचा गया था

Sat, 06 Dec 2025 05:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के राजघाट क्षेत्र में एक साल के बच्चे को आरोपी उसकी मां के पास से उठा ले गए थे। इस मामले में पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज कराया था। बच्चे को पश्चिम बंगाल से बरामद किया गया था।
विज्ञापन
मानव तस्करी केस में सुनाया फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Human trafficking Case: मानव तस्करी के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के जज कुलदीप सिंह की अदालत ने शुक्रवार को दो आरोपियों कुलदीप पासवान और नंदलाल को दोषी करार दिया है। साथ ही आठ आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। दोनों दोषियों को सजा आठ दिसंबर को सुनाई जाएगी। झारखंड के कोडरमा निवासी कुलदीप पासवान और पश्चिम बंगाल के परगना निवासी नंदलाल है। 

विज्ञापन


अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी ने पैरवी की। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर आठ आरोपियों जगबीर बरनवाल, संतोष साव, अनुराधा देवी, गुड़िया, संगीता देवी, मनीष जैन, संतोष गुप्ता, शिखा देवी को दोषमुक्त कर दिया है। 

आरोप था कि राजघाट निवासी पिंकी कटिंग मेमोरियल मांटेसरी स्कूल के पास 29 अप्रैल 2023 की रात में अपने एक साल के बच्चे से साथ सोई थी। रात दो बजे बच्चे को कोई चोरी कर ले गया। विवेचना के दौरान नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने 19 जुलाई 2023 को कमलेश पासवान को कोडरमा से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि कोडरमा की अनुराधा देवी ने अपहृत बच्चे को पश्चिम बंगाल निवासी नंदलाल राम को बेचा है। कुलदीप को कोडरमा से लेकर पुलिस 20 जुलाई 2023 को नंदलाल राम के ठिकाने पर पहुंची। बच्चे को बरामद करने के साथ पुलिस ने नंदलाल राम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी मानतेश विश्वकर्मा उर्फ गोलू को चेतगंज पुलिस ने शुक्रवार को पानदरीबा से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि पीड़िता ने बृहस्पतिवार शाम प्राथमिकी दर्ज कराई कि मानतेश पिछले आठ साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। मूलरूप से वह विशेश्वरगंज के नवापुरा का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। चेतगंज पुलिस ने विवेचना पूरी कर 24 घंटे में आरोपपत्र भी कोर्ट में दाखिल कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें