फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मौत का मामला: मानवाधिकार आयोग ने मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट, काम करने के दौरान गई थी सफाईकर्मी की जान

Sat, 09 Nov 2024 09:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के सारनाथ इलाके में 17 अगस्त की रात में काम करने के दौरान सफाई कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने चार हफ्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ क्षेत्र के जैन मंदिर के पास बीते 17 अगस्त की रात काम करने के दौरान नगर निगम के आउटसोर्स सफाई कर्मी सुद्धू भारती (28) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी और प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पूछा है कि मामले में क्या कार्रवाई हुई, इसके बारे में चार हफ्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

विज्ञापन


यह है मामला
शिवपुर कोट निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार मौर्य ने मानवाधिकार आयोग को शिकायती पत्र भेजा था। अनिल के अनुसार, 17 अगस्त की रात सुद्धू करंट की चपेट में आया तो उसे लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मगर, वहां कोई डॉक्टर नहीं मौजूद था। 

इस तरह के मामलों में सीपीआर देकर जान बचाई जा सकती है। इसलिए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर यह जांच कराई जाए कि आखिर कोई डॉक्टर वहां क्यों नहीं था। जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी, वह उस समय कहां थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें