फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अपर नगर आयुक्त करेंगे चर्मशोधन के संचालन की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हुकुलगंज स्थित मृत पशु चर्म शोधन कारखाने के दलदल में फंसकर आठ वर्षीय बालक की मौत के मामले में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने जांच समिति का गठन कर दिया है। नगर आयुक्त ने इस मामले में मृत पशु चर्म शोधन कारखाना की पत्रावली भी तलब की है। नगर आयुक्त ने बताया कि कारखाना बंद होने के बाद इसके संचालन होने की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के अनुसार अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह और अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार की टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि ठेकेदार गोपाल राव के द्वारा मृत पशु चर्म शोधन संयंत्र का संचालन निजी भूमि पर किया जाता था। इस चर्म शोधन कारखाने से प्रदूषण एवं दुर्गंध से लोगों के सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। जनता के हित को देखते हुए पूर्व नगर आयुक्त ने 17 जुलाई 2019 को चर्म शोधन कारखाने को बंद कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद 17 जुलाई को चर्म शोधन कारखाना बंद करा दिया गया। यह टीम 29 अक्तूबर तक मौके का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी आख्या प्रस्तुत करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें