फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम से आधा दर्जन विमान लेटलतीफी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हवाई सफर के जरिए घर पहुंचने वालों के लिए शनिवार का दिन लेटलतीफी से भरा रहा। इस सोच के साथ लोगों ने हवाई सफर को तवज्जो दिया था कि जल्द से जल्द अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे, लेकिन मौसम के करवट बदलते ही विमान विलंबित होने शुरू हो गए। बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुुंचने वाले आधा दर्जन विमान दो से तीन घंटे तक लेटलतीफी का शिकार हुए। जिससे देर रात तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसमें नई दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चेन्नई, कोलकाता व मलेशिया से आने वाले विमान शामिल रहे। कोलकाता में मौसम की खराबी और स्पाइस जेट के विमान आपरेशनल कारणों से पिछले कई दिनों से देरी से उड़ान भर रहे हैं। पिछले दो दिनों से चेन्नई को उड़ान भरने वाला स्पाइस जेट का विमान दो से पांच घंटे तक विलंबित चल रहा है।
विज्ञापन

यह विमान रहे विलंबित
-मुंबई से वाराणसी आने वाला स्पाइस जेट का विमान एसजी 246 तीन घंटे
- जयपुर से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6इ913 एक घंटा
-नई दिल्ली से वाराणसी आने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 427 दो घंटा
-कोलकाता से वाराणसी आने वाला स्पाइस जेट का विमान एसजी 3328 एक घंटा
-चेन्नई से वाराणसी आने वाला स्पाइस जेट का विमान एसजी 463 तीन घंटा
-नई दिल्ली से वाराणसी आने वाला स्पाइस जेट का विमान एसजी 2538 एक घंटा
-कुआंलालम्पुर से वाराणसी आने वाला मिलिंडो एयर का विमान एमएक्सडी 290 डेढ़ घंटा विलंबित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें