फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल प्रतिमा आकर्षक फव्वार देख अभिभूत

विज्ञापन
पड़ाव स्थित पं.दीनदयाल स्मारक स्थल परिसर में रही चहल-पहल। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पड़ाव । एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन को उद्घाटन के लगभग एक माह बाद आम लोगों के लिए खोल दिया गया। शुक्रवार दोपहर उपवन में जाने के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। पहले तीन घंटे में ही तीन सौ से अधिक टिकट बिक गए। दस रुपये के टिकट पर अंदर पहुंचे लोग पंडित जी की विशाल प्रतिमा, फव्वारा, रंग बिरंगे फूल और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग देखकर अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पांच अगस्त 2018 को पड़ाव चौराहे के समीप पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन की नींव रखी गई थी। डेढ़ वर्ष के प्रयास के बाद उपवन तैयार हुआ और 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पं. दीनदयाल की 63 फीट ऊंची प्रतिमा और उपवन का लोकार्पण किया था। लेकिन उपवन को आम लोगों के लिए नहीं खोला गया था। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे कमिश्नर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर उपवन के गेट पर बने तीन टिकट खिड़की में से एक को खोल दिया गया और टिकट बिक्री शुरू कर दी गई। शाम पांच बजे तक तीन सौ से अधिक टिकटों की बिक्री हुई। दस रुपये का टिकट खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रही। टिकट लेकर अंदर पहुंचे लोग विशालकाय प्रतिमा, दीवारों पर उकेरे गए सुंदर दृश्य और फव्वारा, फूल-पौधे देखकर अभिभूत नजर आए। कटेसर निवासी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से पार्क खुलने का इंतजार था। अंदर पहुंच कर मन प्रफुल्लित हो गया। जैसा सुना था, उससे बढ़कर पाया। सूजाबाद के साजन निषाद ने कहा कि यहां की हरियाली और शांत वातावरण में बैठकर अत्यंत आनंद आया। सूजाबाद निवासी और बच्चों के साथ आई जमुना चौरसिया ने कहा कि कम से कम पड़ाव पर एक घूमने लायक जगह बन गई। जलीलपुर के विकास पासवान ने कहा कि टिकट की कीमत अधिक नहीं होने से आम लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
---
रेलमंत्री का आगमन आज
पड़ाव। रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को दिन में पौने 12 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह अवधूत भगवान राम हाल्ट देखेंगे और इसे फिर से चालू करने के लिए रेलवे के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को दोपहर मे साढ़े तीन बजे भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, महेशचंद्र श्रीवास्तव, देवेन्द्र पटेल, अनिल गुप्ता गुड्डू, शशिशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, रत्नाकर तिवारी आदि पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम पीडीडीयू नगर कुमार हर्ष, लेखपाल सलमान खान ने भी तैयारियां देखीं। चौराहा सहित आसपास के इलाके में साफ सफाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें