सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के कलिक मवैया गांव में शुक्रवार की शाम आए तेज आंधी और बारिश में एक रिहायशी मड़हे पर पेड़ गिर जाने से वृद्धा गुमानी देवी (65) पत्नी दुखी दलित गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन इलाज के लिए गुमानी देवी को डीघ स्थित सीएचसी ले गए थे जहां देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम तेज आंधी के बीच मूसलाधार बारिश से बचने के लिए वृद्धा अपने रिहायसी मड़हे में बैठी हुई थी। इसी बीच हवा के झोंके के साथ मड़हे के पास एक पेड़ अचानक उसके आशियाने पर गिर पड़ा जिससे उसका मड़हा ढह गया और वह उसी में दब गईं। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कटरा अविनाश राय ने एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए डीघ सीएचसी भेजवाया। चौकी इंचार्ज ने उपचार के दौरान वृद्धा की मौत की पुष्टि की।