सूबे में इलाहाबाद और जौनपुर से समाजवादी स्मार्ट फोन की डिमांड सबसे ज्यादा है। टॉप टेन सूची के मुताबिक इलाहाबाद टॉप वन और जौनपुर दूसरे स्थान पर है। वाराणसी सूबे में सातवें नंबर पर है।
प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने युवाओं को समाजवादी स्मार्ट फोन देने का वादा किया है। इसके लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। नौ दिसंबर तक की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप टेन में पूर्वांचल के छह जिले शामिल हैं।
बॉटम टेन जिलों में हाथरस सबसे ऊपर है। इस सूची में पूर्वांचल का कोई जिला शामिल नहीं है। 18 वर्ष से ज्यादा के युवा स्मार्ट फोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वह उत्तर प्रदेश के निवासी हों और कम से कम हाईस्कूल पास हों। www.samajwadisp.in पर आवेदन किया जा सकता है।
--
टॉप टेन जिले--आवेदन
1. इलाहाबाद-413283
2. जौनपुर-388187
3.आजमगढ़-377280
4.कानपुर-318244
5. गाजीपुर-308495
6.लखनऊ-301685
7.वाराणसी-263263
8. बिजनौर-249591
9. गोरखपुर-237112
10. बलिया-228496