फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी बच्चियां जन्मीं, कितने लगे पौधे?

Thu, 02 Jul 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर में बीते सात नवंबर से अब तक पैदा हुई बच्चियों और उनके जन्म पर लगाए गए पौधों की रिपोर्ट पीएमओ ने मांगी है। पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आराजीलाइन ब्लाक से बुधवार को रिपोर्ट तलब कर जानकारी भेज दी। बीते सात नवंबर को जयापुर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने गांव को गोद लेने का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने गांव के लोगों से अपील की थी कि वे गांव में बच्चियों के  जन्म पर उत्सव मनाएं और एक बच्ची के जन्म पर पांच पौधे लगाएं।
विज्ञापन


उनके जाने के बाद से ही गांव में इस नई प्रथा की शुरुआत हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट अब पीएमओ ने मांगी है। इसके बारे में प्रभारी सीडीओ चित्रसेन सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व पीएमओ ने सरकारी विभागों की ओर से जयापुर में  कराए गए विकास कार्यों की सूची मांगी थी। जिला प्रशासन ने 21 विभागाें की ओर से कराए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट भेजी  थी। बुधवार को गांव में बीते सात सितंबर अब तक पैदा हुई बच्चियों और उनके जन्म पर लगाए गए पौधों की रिपोर्ट मांगी गई थी। आराजीलाइन ब्लाक से इस बारे में जानकारी मांगी गई तो पता चला कि जयापुर में इस समयावधि में 12 बच्चियों ने जन्म लिया है और उनके जन्म पर कुल 60 पौधे रोपे गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें