फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हुई कैंसिल तो रिफंड सीधे खाते में

Thu, 02 Jul 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ई टिकट लेने वाले यात्रियों को अब ट्रेन कैंसिल होने पर रिफंड के लिए परेशान नहीं होना होगा। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने रिफंड के नियमों को आसान बनाते हुए इसके लिए ई-टीडीआर फाइल करने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब ट्रेन कैंसिल होने पर यात्रियों के एकाउंट में अपने आप रिफंड आ जाएगा।
विज्ञापन


पहली जुलाई से ही इसे लागू कर दिया गया है। काउंटर से टिकट लेने वालों को रिफंड के लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया ही अपनानी होगी। इटारसी में कंट्रोल पैनल ध्वस्त हो जाने के बाद से मुंबई और दक्षिण भारत आने-जाने वाली कई ट्रेनें रोजाना निरस्त करनी पड़ रही हैं। ऐसे समय में आईआरसीटीसी की इस नई व्यवस्था से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें