फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : बीएचयू में दाखिले के लिए कितना करना पड़ेगा इंतजार, जानिए यहां

Sun, 09 May 2021 11:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की तिथि पर कोई फैसला नहीं, हर साल आते है पांच लाख से अधिक आवेदन
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए अभी विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रवेश के लिए अभी ऑनलाइन आवेदन कब से होंगे इस पर बीएचयू प्रशासन की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।

विज्ञापन


आमतौर पर हर साल मार्च-अप्रैल महीने से ही प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से प्रवेश संबंधी व्यवस्थाओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। बीएचयू में हर साल न केवल पूर्वांचल बल्कि देश के विभिन्न कोने से लगभग पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इस बार आवेदन को लेकर अभ्यर्थियों को बीएचयू प्रशासन के फैसले का इंतजार है।

पिछले साल हुई थी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
पिछले साल भी कोरोना काल में ऑनलाइन आवेदन के बाद देश के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाएं भी कराई गईं थीं। इस बार भी कोरोना का संक्रमण अभी बना हुआ है ऐसे में माना जा रहा है कि पिछले साल की तर्ज पर ही इस साल भी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराई जा सकती है। हालांकि पिछले दिनों बीएचयू कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीएचयू प्रशासन की ओर से 30 जून के पहले किसी तरह की कोई परीक्षा न कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें