फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा चल रहा स्वच्छता अभियानःशाह

Thu, 02 Jun 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार की सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले यहां नगवा स्थिति अमेठी कोठी में स्थानीय पदाधिकारियों से मिले और उनसे केंद्रीय योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों और स्वच्छता अभियान के प्रगति की जानकारी ली। पूछा की काशी में स्वच्छता अभियान कैसा चल रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी यह अभियान गति क्यों नहीं पकड़ रहा। आखिर कमी कहां हैं? उन्होंने स्थानीय नेताओं से मुलाकात में इस विषय पर नाखुशी जाहिर कर दी है।
विज्ञापन



 मालूम हो कि महापौर रामगोपाल मोहले सुबह शाह से मिलने अमेठी कोठी पहुंचे। उन्हें स्वच्छ भारत अभियान और स्मार्ट सिटी योजना को लेकर चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। शाह से मिलने प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा और क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य भी पहुंचे। बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक दोनों लोगों से शाह ने गुफ्तगू की।


सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भी अमेठी कोठी में पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काशी में तमाम प्रयासों के बावजूद स्वच्छ भारत अभियान के परवान न चढ़ने से शाह नाराज हैं। साथ ही, पदाधिकारियों से 2017 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार कर उस पर काम करने की नसीहत दी है। बहरहाल, सुबह साढ़े नौ बजे अमित शाह का काफिला नगवा से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकला। सवा दस बजे वह एयरपोर्ट पहुंचे। वहां कैंट विधायक डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, शंकर गिरी, अशोक तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। पौने दस बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें