फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, तीन की मौत, विवाहित बेटी का शव देख मां ने भी दम तोड़ा

Sat, 30 Mar 2019 02:24 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया में आग का चपेट में आने से झुलसे तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, इस हादसे में दो लोग झुलसे है। घर में मचे कोहराम के बीच एक ही घर से तीन नहीं बल्कि चार अर्थियां उठी।

विज्ञापन


बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के चौबे छपरा गांव के वीरेंद्र सिंह के घर रात करीब 9:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस आग में उनकी बहु सीमा देवी(29) पत्नी मनबोध कुमार सिंह, काजल(28) पत्नी मनोज कुमार सिंह तथा पौत्र राजवीर(7) पुत्र मनबोध सिंह आग के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए।

उधर, बहू और पोते को बचाने में वीरेंद्र सिंह (55), रंजीत कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह (25) भी आंशिक रूप से झुलस गए। इसी दौरान मीरा देवी(50) पत्नी विरेंद्र सिंह भागदौड़ में गिरने से घायल हो गईं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को सीएचसी रेवती पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया और अन्य झुलसे लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद इलाज के दौरान सीमा देवी और राजवीर की भी मौत हो गई। 

 

विज्ञापन

मृतका के भाई ने मामले को संदिग्ध बताया

बहू को बचाने में झुलसा ससुर - फोटो : अमर उजाला
सीमा के मायके वालों को जब हादसे की खबर मिली तो सभी जिला अस्पताल की पहुंचे। सीमा की मां प्रभावती देवी पत्नी स्व. रामा राय (55) अपनी बेटी का झुलसा शव देखी तो बदहवास हो कर फर्श पर गिर पड़ी। कुछ देर बाद सीमा की मां प्रभावती देवी ने दम तोड़ दिया। परिवार के मुखिया वीरेंद्र सिंह के तहरीर के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी।

उधर, प्रभावित देवी का शव घर पहुंचने के बाद सीमा के भाई संजीत राय ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मेरी बहन को कई बार पीटा गया था। सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि विद्युत शॉर्ट सर्किट से घटना होने की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें