फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 इलाकों में 3711 की स्क्रीनिंग, 46 में कोरोना के संदिग्ध लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमित मिले मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालो की विशेष अभियान चलाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। शुक्रवार को 16 हॉट स्पॉट में 3711 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 46 लोगों में जहां कोरोना के संदिग्ध के लक्षण मिले। वहीं 34 लोगों को सैंपल जांच के लिए रेफर किया गया। इसके साथ ही सभी के घरों पर होम क़वारन्टीन का नोटिस भी चस्पा किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉटस्पॉट में विशेष अभियान चलाकर स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि पांडे हवेली में 387 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। काजीपुरा खुर्द में 315 लोगों में 15 लोगों में सन्दिग्ध लक्षण मिले। जबकि संजय नगर कॉलोनी पहाड़िया में 247 लोगों में तीन में सन्दिग्ध लक्षण मिला। मुकिमगंज में 159 और हर तीरथ में 252 लोगों की जांच में तीन लोग सन्दिग्ध लक्षण वाले मिले। उन्होंने बताया कि नक्खीघाट में कुल 311 लोगों कीस्क्रीनिंग हुई जिसमें 12 में कोरोना के सन्दिग्ध लक्षण मिले। पियरी में 97 और वाले मेरे महमूरगंज में 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जैतपुरा में 323 लोगों की स्क्रीनिंग में 3 लोग कोरोना के सन्दिग्ध लक्षण वाले मिले जबकि छितूपुरा में 1083लोगों में 10 में लोगो मे सन्दिग्ध लक्षण मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें