फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों में तैयार होगा सैनिटेशन दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम की ओर से मिशन मलिन बस्ती शुरू किया गया है। शुक्रवार को आदित्य नगर कॉलोनी के मलिन बस्ती में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सेनेटरी वैन से सेनेटरी पैड बांटने की शुरुआत की। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी मलिन बस्तियों की सफाई एवं सैनिटाइजेशन हेतु एक सैनिटेशन दस्ता तैयार किया जाएगा ।
विज्ञापन

यह दस्ता दस दिन के अंदर नगर के सभी मलिन बस्तियों की दैनिक सफाई सुनिश्चित कराएगा। जहां संभव होगा ड्रोन द्वारा भी सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इस दौरान ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी व्यक्ति, जीव जंतु या खाद्य पदार्थ पर दवा का छिड़काव न हो । इस दौरान इन बस्तियों में कोविड-19 के प्रति जागरूकता, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंडवाश आदि का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही उचित दर पर मास्क और सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जाएगा । इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी राम सकल यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डूडा के सहयोग से एक हजार मास्क खरीदकर मलिन बस्ती में बांटा गया। वहीं एक बैंक के ओर से मोबाइल एटीएम की सुविधा दी जाएगी, जो हर मलिन बस्ती में दो दिन रहेगी। मोबाइल एटीएम एक दिन में तीन मलिन बस्तियों में जाएगा। इसी क्रम में मोबाइल एटीएम ने पहले दिन सुंदरपुर और साकेत नगर में सेवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें