फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फायरिंग के आरोपी को पकड़ने के लिए होटल का दरवाजा ग्राइंडर से काटा, हाथापाई भी की; 14 मुकदमों का है आरोपी

Sun, 22 Nov 2026 05:59 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा ग्राइंडर कटर से काटकर उसे बाहर निकाला। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का हाथ कट गया। उसने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन
पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ गोमती नगर विस्तार में चाय के भुगतान को लेकर फायरिंग मामले में आरोपी शेखर कौशल को शिवपुर पुलिस, एसओजी और लखनऊ एसओजी ने शनिवार की शाम बड़ालालपुर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। लोहे के गेट को ग्राइंडर कटर से काटकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी का हाथ भी ग्राइंडर कटर से हल्का कट गया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरोपी ने गिरफ्तारी का वीडियो भी साझा किया है। अर्दली बाजार स्थित निजी अस्पताल में उपचार के बाद लखनऊ एसओजी आरोपी को अपने साथ ले गई। आरोपी के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के ग्रीन वुड चौराहे के पास 16 नवंबर की शाम स्कार्पियो सवार युवकों की सुलभ आवास-6 निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह से चाय की दुकान पर विवाद हो गया। चाय दुकानदार को भुगतान के लिए उपेंद्र प्रताप सिंह पर स्कार्पियो सवारों ने दबाव बनाया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान उपेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

विवाद के दौरान बाकी तीनों आरोपियों ने उपेंद्र को पकड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर उनके दोस्त अमित और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान शेखर कौशल के रूप में हुई। उपेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर शेखर कौशल समेत चार आरोपियों के खिलाफ गोमती नगर थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी शेखर कौशल के खिलाफ चिनहट थाने में भी कई मामले दर्ज हैं।

इस बीच लखनऊ क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि शेखर कौशल वाराणसी में किसी होटल में ठहरा हुआ है। इस आधार पर वाराणसी कमिश्नरेट के एसओजी प्रभारी गौरव सिंह अपनी टीम ने शिवपुर थाना क्षेत्र के बड़ालालपुर स्थित होटल प्रवेश में दबिश दी। आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। वह अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था। दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस ने ग्राइंडर कटर से लोहे के दरवाजे को काटकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अर्दली बाजार स्थित निजी अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद आरोपी को लखनऊ पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

वाईफाई कनेक्ट करते ही पकड़ा गया
एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि होटल के कमरे में जैसे ही आरोपी ने वाईफाई से अपना मोबाइल कनेक्ट किया, वैसे उसकी पूरी कुंडली सामने आ गई। मोबाइल नंबर के आधार पर एसओजी ने दबिश दी और गिरफ्तारी की। एसओजी प्रभारी ने बताया कि लखनऊ का रहने वाला शेखर कौशल आपराधिक प्रवृत्ति का है। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार, चिनहट समेत अन्य थानों में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इंस्टाग्राम पर काले रंग की गाड़ियों, नेताओं के साथ वीडियो और रील्स बनाता है। कुंवर शेखर कौशल 0307 के नाम से उसका अकाउंट है।
गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के हत्या के प्रयास मामले में लखनऊ निवासी आरोपी शेखर कौशल को एसओजी ने गिरफ्तार किया। लखनऊ पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। - राजेश कुमार पांडेय, डीसीपी वरुणा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें