गर्मी बढ़ने की वजह से शहर के प्रमुख चौराहों सहित अन्य जगहों पर लगे नींबू पानी, बेल के शर्बत आदि की दुकानों पर भीड़ दिखी। सिगरा शहीद उद्यान, महमूरगंज, भिखारीपुर तिराहा, लंका चौराहा, सुंदरपुर आदि जगह पर लगी इन दुकानों पर लोग इन पेय पदार्थों का सेवन करते रहे, जिससे कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए।
फिर बढ़ने लगा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
11 अप्रैल 40.6 23.9
12 अप्रैल 40.4 24.9
13 अप्रैल 41.2 25.8
14 अप्रैल 43.5 24.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)