फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान मंत्री ने देखी जरबेरा की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान ने रविवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत हरहुआ के एक किसान के खेत में जरबेरा की खेती का निरीक्षण किया गया । जहां किसान के 2000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पाली हाउस स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

हरहुआ के कोईराजपुर गांव के किसान गौरव सिंह बीटेक करने के बाद प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। वर्ष 2020-21 में लॉकडाउन के दौरान नौकरी छोड़कर पॉलीहाउस में खेती और गौशाला खोली। उनके यहां लाल, गुलाबी, पीला सफेद प्रजाति के जरबेरा के फूल निकल रहे हैं। जिसका 70 से 80 प्रतिशत बिक्त्रस्ी मलदहिया फूल मंडी में, 20 से 25 प्रतिशत का व्यापार जिले के बाहर अन्य जिलों में किया जा रहा है। मंत्री ने किसान के प्रयास की सराहना की और विभाग द्वारा नए प्रयासों पर और जोर देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक उद्यान मुन्ना यादव, जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त, उद्यान निरीक्षक सुधांशु सिंह सहित किसान स्वयं क्षेत्र पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें