फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा समेत कुएं में गिरा सारथी, दोनों को बाहर निकालने में ग्रामीणों की ये सूझबूझ आई काम

Sun, 24 Nov 2019 10:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
कुएं से बाहर निकाला घोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में देर रात कुएं में सारथी समेत घोड़ा गिर गया, इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घोड़े और सारथी को कुएं से निकालने के लिए मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सुरजन टोला मिर्जापुर में रविवार के देर रात निमंत्रण में आया घोड़ा सारथी समेत कुएं में गिर गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह सारथी को बाहर सुरक्षित निकाला लिया गया, लेकिन घोड़े नहीं निकाल पाए।

ग्रामीणों ने घोड़े को निकालने के लिए कुएं में ट्यूबेल से पानी भरा। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद घोड़ा पानी के साथ ऊपर आ गया।

विज्ञापन

सहरसा बिहार निवासी भूषण भगत सुदिष्ट पूरी अस्व मेला में घोड़ा बेचने के लिए लाए थे। रविवार की रात सुरजन टोला मिर्जापुर निवासी मैनेजर बर्मा के घर आई बरात में भुसन भगत का घोड़ा, बिट्टू यादव ने लेकर आया था। निमंत्रण में भोजन के बाद बिट्टू घोड़ा लेकर मेला में लेकर जाने लगा।

उसी दौरान बिट्टू घोड़ा समेत कुएं में गिर गया। बिट्टू के साथ में आए अन्य घोड़ासवार लोगों ने सोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने बिट्टू यादव को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन घोड़ा नहीं निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में पानी और घोड़ा पानी के साथ कुएं से बाहर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें