सहरसा बिहार निवासी भूषण भगत सुदिष्ट पूरी अस्व मेला में घोड़ा बेचने के लिए लाए थे। रविवार की रात सुरजन टोला मिर्जापुर निवासी मैनेजर बर्मा के घर आई बरात में भुसन भगत का घोड़ा, बिट्टू यादव ने लेकर आया था। निमंत्रण में भोजन के बाद बिट्टू घोड़ा लेकर मेला में लेकर जाने लगा।
उसी दौरान बिट्टू घोड़ा समेत कुएं में गिर गया। बिट्टू के साथ में आए अन्य घोड़ासवार लोगों ने सोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने बिट्टू यादव को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन घोड़ा नहीं निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में पानी और घोड़ा पानी के साथ कुएं से बाहर आ गया।