वहीं हुक्का र्पालर से सामान भी जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस के पहुंचने की सूचना पाकर संचालक विक्की गिरी दूसरे रास्ते से भाग निकला। आसपास के लोगों के अनुसार यहां अराजकता का माहौल हो गया था। कम उम्र के लड़के और लड़कियों की जुटान इस हुक्का पार्लर में हो रही थी।
सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि हुक्का पार्लर में छापा मारकर छित्तपूर निवासी एस जगदाले, जैतपुरा निवासी अल्तमस अंसारी, पियरिया चौकाघाट निवासी अन्नू पाल और जतिन उर्फ लकी निवासी सिगरा को हिरासत में ले लिया गया, जिनका कोरोना महामारी अधिनियम के तहत चालान कर छोड़ दिया गया।
पिछले सप्ताह भी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पुलिस ने सिद्धार्थ अपार्टमेंट के सामने एक गली में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापा मारकर छह युवकों को पकड़ा था, जिन्हें बाद में कोरोना महामारी अधिनियम के तहत चालान कर छोड़ दिया गया था। कोर्ट से प्रतिबंध के बावजूद शहर के अधिकतर इलाकों भेलूपुर, गुरूधाम, अस्सी, कमच्छा, सिगरा, रथयात्रा सहित वरूणा पार इलाकों में हुक्का बार संचालित हो रहा है।