फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: फेसबुक पर हनीट्रैप में फंसा युवक, महिला ने पहले की दोस्ती फिर मुलाकात के बहाने छीन लिए रुपये-एटीएम कार्ड

Thu, 27 May 2021 10:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार


वाराणसी के युवक के साथ फेसबुक दोस्त बनकर मैसेंजर के जरिये चैटिंग, फिर मिलने के बहाने बुलाकर रुपये छीनने, रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। उसने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीक  के इस दौर ने इंसानी रिश्तों और दोस्ती का चेहरा तक बदल कर रख दिया है। इसमें सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती की ऐसे कई किस्से सामने आए हैं जिसका अंजाम हैरतअंगेज रहा है। ऐसी ही एक घटना घटी है वाराणसी के एक युवक के साथ। पहले फेसबुक पर दोस्त बनकर मैसेंजर के जरिये बातचीत, फिर मिलने के बहाने बुलाकर हाने पैसे और मोबाइल छिनने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बुधवार रात को कैंट थाने में एक नामज़द युवक और अन्य एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आईडी और लिंक, चैटिंग का स्क्रीन शॉट लेकर मामले की जांच कर रही है। भेलूपुर थाना अंतर्गत पांडेय हवेली के रहने वाले वसीम अहमद की ओर से थाने में दी तहरीर के मुताबिक उसके फेसबुक मैसेंजर से रूमी खान नामक महिला ने चैटिंग की।

इसके बाद मकबूल आलम रोड खजुरी के पास की रहने वाली महिला ने मई के पहले सप्ताह में मैसेंजर के जरिए मिलने को बुलाया और ब्लैकमेल करते हुए पहले 13000 रुपये और एटीएम कार्ड ले लिए। एटीएम कार्ड से 29 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा खजूरी स्थित पेट्रोल पंप के पास बुलाया और दो युवकों में एक जावेद नाम के युवक ने 15 हजार रुपये जेब से छीन लिए। दोबारा कई बार फोन करके गाली गलौज की। कैंट पुलिस दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें