इससे पहले 29 सितंबर को काशी आए थे सीएम योगी
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 सितंबर को देर रात काशी आए थे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास की हकीकत जानी थी। उन्होंने अधिकारियों के कामकाज का फीडबैक भी लिया था। उसके बाद दूसरे दिन सुबह 8 बजे उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया था।
इस दौरान सीएम ने विधि विधान से पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण में ही मोबाइल चिकित्सालय की सौगात दी थी। सीएम योगी ने दर्शन के बाद नयति हैल्थकेयर संस्था द्वारा संचालित अस्पताल का उद्घाटन किया था।