फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मृत आत्माओं की शांति-मुक्ति के लिए की प्रार्थना, नेहरू, बोस और भगत सिंह को फिर जन्म लेने की कामना

Sun, 14 Feb 2021 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रार्थना करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के दशाश्वमेध होली सोल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मोक्ष की नगरी काशी में मृत आत्माओं की शांति के लिए अनुष्ठान हुआ। थाईलैंड के गुरु स्वामी आचार्य चंद्रकांत मौली के निर्देशन में गंगा के बीचो बीच बजड़े पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष जनार्दन यादव ने बताया होली सोल चैरिटेबल ट्रस्ट को 5 साल पूरे हो चुके है। इसकी स्थापना थाईलैंड के गुरु स्वामी आचार्य चंद्रकांत मौली जी के द्वारा हुई थी।

हर साल की तरह इस वर्ष भी हमारी संस्था द्वारा पंडित जवाहर जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जैसे महापुरुषों के फिर से इस धरती पर जन्म लेने के लिए और मृत आत्माओं की शांति एवं मुक्ति के लिए बहती गंगा की धारा में संगीत के साथ परमात्मा से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, शिव शंकर झा, राजीव खन्ना, जालपा प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें