फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का सितम: पूर्वांचल के जिलों में स्कलों की छुट्टी, वाराणसी में चार जनवरी तक स्कूल बंद 

Thu, 26 Dec 2019 03:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्कूलों की हुई छुट्टी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पूर्वांचल में गलन और कोहरे ने कंपा दिया है। गुरुवार को बिल्कुल धूप नहीं निकली। लोगों को ठिठुरन और गलन से राहत भी नहीं मिली, लेकिन मौसम के रुख को देखते हुए पूर्वांचल के जिलों में प्रशासन ने स्कूलों को अभी बंद रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वाराणसी सहित, जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली, भदोही जिलों में मौसम को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वाराणसी में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिन स्कूलों में प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहे हैं, उन्हें बंद रखने की जरूरत नहीं है। परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल से होंगी। 

कोहरे के साथ ही सुबह से ओस भी तेजी से पड़ रही है। इन सबके बीच नगर निगम की ओर से अब तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 की तुलना में गुरुवार को 2 डिग्री कम हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अब भी अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के मुताबिक कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। बताया कि गलन के साथ ही अभी 30 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

जौनपुर में कक्षा आठवीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद हैं। आजमगढ़ में सभी स्कूल-कालेज 28 तक बंद हैं, भदोही में 12वीं तक के विद्यालय 31 दिसंबर, चंदौली में 12वीं तक के 27 दिसंबर तक स्कूल बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें