फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: अभी तक एक भी विमान नहीं कर पाया लैंडिंग, कई डायवर्ट तो कई हवा में चक्कर लगा रहे

Thu, 26 Dec 2019 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पूर्वांचल में शीतलहर और कोहरे ने जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। ट्रेनों, वाहनों की रफ्तार के साथ विमान सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है। गुरुवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर अभी तक एक भी विमान लैंडिंग नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


कोहरा और धुंध होने के चलते कई विमानों को डायवर्ट कर दिया गया है। साथ ही अभी भी कई विमान एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में चक्कर लगा रहे हैं ताकि मौसम साफ हो तो विमानों की लैंडिंग कराई जा सके।

बैंकाक से वाराणसी पहुंचा इंडिगो की विमान 6ई98 रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण लगभग एक घंटे हवा में चक्कर लगाने के बाद कोलकाता डाइवर्ट कर दिया गया, इसके साथ ही बैंगलोर से पहुंचा इंडिगो की विमान 6ई 897 भी कई चक्कर लगाने के बाद कोलकाता डाइवर्ट हो गया।

विज्ञापन

शारजाह से वाराणसी पहुंचा एयर इंडिया का विमान एक घंटे से हवा में चक्कर लगा रहा है। मुंबई से आए एयर इंडिया के विमान के अलावा और भी कई विमान एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगा रहे हैं। इसके अलावा दो विमान सुबह ही निरस्त कर दिए गए हैं। अभी और भी विमान निरस्त होने की संभावना है।

इसके पहले भी मौसम साफ न होने की वजह से एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम को देखते हुए इंडिगो के तीन विमानों की उड़ानें 27 दिसंबर तक निरस्त कर दी गई हैं। वहीं, गो एयरवेज के एक विमान की उड़ानें 5 जनवरी तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को 17 और 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि 28 दिसंबर को कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसका असर यहां तीन दिन बाद से दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ और कोल्ड फ्रंट की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें