फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर खूब छलका जाम: काशीवासी गटक गए 25 करोड़ रुपये की शराब, पिछली बार से 20 फीसदी ज्यादा बिकी

Mon, 17 Mar 2025 10:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holi 2025 : होली पर बनारसियों ने जमकर जाम छलकाए। 24 घंटे में काशीवासियों ने 25 करोड़ रुपये की शराब पी ली। जिले के 697 ठेकों पर हर कोई शराब खरीदता नजर आया।
विज्ञापन
शराब - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीवासी जितनी शराब एक महीने में पीते हैं, होली पर एक ही दिन में गटक गए। जिले भर के लोग होली के दिन 25 करोड़ रुपये की शराब पी गए। पिछले साल से करीब 20 फीसदी और आम दिनों के मुकाबले 5-7 गुना ज्यादा लोगों ने शराब खरीदी।

विज्ञापन


वहीं, अंग्रेजी शराब ने देसी को भी पीछे छोड़ दिया। जिले के 697 ठेकों पर देसी विदेशी हर कोई शराब खरीदता नजर आया। अब 1 अप्रैल से नए ठेकेदार इन 697 दुकानों को संभालेंगे।

आबकारी अधिकारी कमल कुमार दुबे ने बताया कि 1 अप्रैल के पहले ही पुराने ठेकेदार अपना बचा स्टॉक तेजी से निकाल रहे हैं। उसी दिन से दूसरे ठेकेदार को भी ये जिम्मेदारी दी गई है। जिले में इन 697 ठेके के लिए 12416 लोगों ने आवेदन किया था। इसका केवल फॉर्म ही 73 करोड़ रुपये का बिक गया था।
विज्ञापन


आबकारी विभाग की तरफ से शासन नियमों के तहत होली के पूर्व निर्धारित समय अवधि तक ही शराब की दुकान खोली गई थी। दिन भर बंद रहने के बाद शाम को 5 बजे तक ठेके खोल दिए गए थे। आबकारी अधिकारी के अनुसार, काशी में हर दिन शराब से 1 करोड़ रुपये की 'आय होती है। होलिका दहन और होली की रात को ये आंकड़ा कई गुना बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें