फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में रंगी काशी: घाटों पर दोपहर बाद कम होने लगी रंगोत्सव की खुमारी, गंगा आरती से पहले शुरू हुई सफाई

Mon, 25 Mar 2024 03:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के गंगा घाटों पर दिनभर होली की मस्ती के बाद दोपहर होने के साथ ही भीड़ कम होने लगी। शाम में होने वाली गंगा आरती से पहले सफाई का सिलसिला शुरू हो गया। इसे लेकर डीजे पर थिरक रहे लोगों की भीड़ को पुलिस ने धीरे-धीरे कम कराना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में होली की खुमारी दोपहर बाद कम हो गई। सुबह से गंगा घाटों पर जमी भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी। डीजे सॉन्ग पर नाच रहे लोगों को भी पुलिस ने हटाना शुरू कर दिया। शाम को होने वाली गंगा आरती के पूर्व दशाश्वमेध सहित विभिन्न घाटों की सफाई के चलते भीड़ को कम कराया गया। लोगों की सुविधा को देखते हुए दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल पंप भी खोल दिए गए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही बनारस की विश्व प्रसिद्ध होली खेलने के लिए यहां के लोग तैयार हो गए थे। जैसे-जैसे सूरज आसमान में चढ़ता गया वैसे-वैसे गंगा घाटों पर भीड़ भी बढ़ती गई। सबसे ज्यादा युवाओं की उपस्थिति रही। रंगोत्सव में देसी-विदेशी पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। होली पर हर साल विदेशी पर्यटकों के साथ सेल्फी लेने की होढ़ मची रहती है। इसमें पर्यटकों को भी काफी खुशी मिलती है।

विज्ञापन


अस्सी से लेकर दशाश्वमेध सहित उसके आगे के घाटों पर हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया। डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया। दोपहर करीब दो बजे के बाद पुलिस भी लोगों को हटाने लगी। घाटों पर भीड़ का दबाव देखते हुए प्रशासन भी दुरुस्त दिखा। जल पुलिस माइक के माध्यम से लोगों को अगाह कर रही थी। गंगा में ज्यादा दूर तक नहीं जाने का निर्देश दिया जा रहा था।
विज्ञापन


गंगा आरती से पहले घाटों की हुई सफाई
नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई के लिए हर बार की तरह उचित व्यवस्था की गई है। देर शाम होने वाली गंगा आरती के लिए दोपहर बाद घाटों की सफाई होने लगी। इससे पूर्व पर्यटकों ने खूब होली खेली। दूसरी तरफ, दशाश्वमेध सहित विभिन्न घाटों पर लोगों ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया। वाराणसी घूमने आए पर्यटक गंगा आरती के आकर्षण को भी निहारेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें