सात को मार्च की शाम हुताशिनी की जन्म जयंती और भगवान चैतन्य प्रभु का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। आचार्य द्विवेदी ने बताया कि भद्रा में होलिका दहन निषेध है और भद्रा ब्रहम मुहूर्त में समाप्त हो रही है। भद्रा के समापन के बाद गोधूलि बेला में होलिका दहन होगा।
श्रम विभाग ने आठ मार्च को बाजार, दुकान व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया है। सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने बताया कि होली पर सार्वजनिक अवकाश है। इस बंदी से भोजन, जलपान, समाचार पत्र, औषधि, चिकित्सीय एवं शल्य उपकरणों, सब्जी, मिठाई, दूध, फूल, पान व सुपारी, मांस, ताजे फल इत्यादि की दुकानें मुक्त रहेंगी।