फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कपः भारतीय हॉकी टीम की जीत में काशी के लाल का भी कमाल

Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ललित उपाध्याय - फोटो : self
विज्ञापन
हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत के साथ धमाकेदार आगाज किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किए पांच गोल में एक गोल बनारस के ललित उपाध्याय 45वें मिनट में किया है। इसके बाद से बनारस में उनके परिजन और यहां लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


ललित उपाध्याय बनारस में शिवपुर के रहने वाले हैं। इसी साल उन्हें राष्ट्रीय हॉकी टीम में चुना गया है। अब तक बनारस के मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह, राहुल सिंह ने हॉकी टीम में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

दिवंगत मोहम्मद शाहिद के बाद फिर से बनारस का कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहा है। विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में उत्तर प्रदेश से अकेले ललित उपाध्याय का चयन हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि विश्व कप में भारत को टूर्नामेंट के पूल सी में बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। मेजबान भारत विश्व कप का खिताब जीतने वाले पांच देशों में शामिल है। भारत ने अपना एकमात्र खिताब 1975 में जीता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें