फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : 16वें मिनट में मिली बढ़त के बाद लड़खड़ाया यूपी कॉलेज, पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Fri, 10 Jan 2025 05:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : 
विज्ञापन
गंगापुर इंटर काॅलेज के मैदान में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित कृष्णदेव उपाध्याय राज्यस्तरीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गंगापुर इंटर कॉलेज मैदान पर पांच मैच हुए। पहला मैच मालवीय हॉकी अकादमी बीएचयू और यूपी कॉलेज के बीच खेला गया। पहला गोल यूपी कॉलेज के वरुण सिंह ने 16वें मिनट में किया। 

विज्ञापन


खिलाड़ियों के बीच तालमेल के अभाव का बीएचयू ने फायदा उठाया। कांटे की टक्कर के बीच बीएचयू के किशन यादव ने 45वें मिनट में गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। बीएचयू मालवीय टीम के रोहित यादव, निशांत, सोनू यादव ने एक-एक गोल कर टीम को 4-1 से जीत दिलाई। 

दूसरा मैच डीएचए बहराइच और रामपुर हॉस्टल के बीच खेला गया। हाफ टाइम तक दोनों टीम बराबरी पर रही। 27वें मिनट में बहराइच के मुरारी ने फील्ड गोल कर 1-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच बीएलडब्ल्यू और गंगापुर हॉकी एकेडमी ब्लू के बीच खेला गया। 
विज्ञापन


बीएलडब्ल्यू ने 3-1 से जीत दर्ज की। चौथे मैच में विवेक एकेडमी ने बनारस हॉस्टल को चार गोल से हराया। पांचवें मैच में झांसी हॉस्टल ने चार गोल से भदोही को हरा दिया। चेतनारायण राजभर, कमलेश मौर्य, लाल बहादुर मौर्य, चरणदास गुप्ता, रोहित महोदनवाल, अजय और प्रदीप सिंह मौजूद रहे।

लीनियाना क्रूज पर मुक्के बरसाएंगी दीपिका
वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन की टाइटिल प्रतियोगिता अमेरिका के पेंसिलवेनिया में खेली जाएगी। दीपिका का मुकाबला फिलाडेल्फिया की लीनियाना क्रूज से होगा। प्रतियोगिता 15 से 18 जनवरी तक पेंसिलवेनिया के 2300 एरीना में आठ राउंड में होगी। दीपिका ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए एक माह से तैयारी कर रही हूं। 

रोज तीन सत्रों में छह घंटे अभ्यास किया। वॉर्मअप से लेकर रिंग में मुक्केबाजी का सत्र भी शामिल है। पावर के लिए मुक्केबाजी पैड पर 15 मिनट के तीन सेट करती हूं। कोच के साथ बाऊट और शारीरिक व्यायाम भी किया। दीपिका 50 किलोभार वर्ग के प्रोफेशनल मुक्केबाजी में खेलने वाली पहली   भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। 

24 जनवरी को होगी रस्सीकूद प्रतियोगिता
जिलास्तरीय सब जूनियर बालिका रस्सीकूद प्रतियोगिता परमानंदपुर स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता के लिए 60 खिलाड़ी रोज तीन घंटे अभ्यास कर रही हैं। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. आशा सिंह ने बताया कि रस्सीकूद मान्यता प्राप्त खेल की सूची में शामिल हो गया है। प्रयास है कि प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश स्किपिंग रोप के पदाधिकारी और कोच भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता 24 जनवरी को दिन में 11 बजे से होगी। 

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे तीन खिलाड़ी
बंगाली टोला इंटर कॉलेज के तीन छात्र महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 68वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खेल शिक्षक मेजर विमल राव ने बताया कि प्रतियोगिता 15 से 18 जनवरी तक खेली जाएगी। सीनियर वर्ग में राजवर्धन, आदित्य मौर्य जबकि जूनियर वर्ग में शुभम यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. बृजेशमणि पांडेय, प्रबंधक अशोक कांति चक्रवर्ती ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 

सिगरा स्टेडियम में ट्रायल देते फुटबाॅल खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
फुटबॉल प्रीमियर लीग में खेलेंगे 9 टीमों के 144 खिलाड़ी
पार्वती वेलफेयर सोसाइटी फुटबॉल प्रीमियर लीग मैच सिगरा स्टेडियम में होंगे। 19 से 26 जनवरी तक नौ टीमों के 144 बालक-बालिका खिलाड़ी खेलेंगे। बालक वर्ग में छह जबकि बालिका वर्ग में तीन टीमों में मुकाबला होगा। सचिव महेंद्र गुप्ता ने बताया कि बालक वर्ग में 96 और बालिका वर्ग में 48 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। लीग के 12 मुकाबले खेले जाएंगे। 

यूपी के सात मंडलों में चयन ट्रायल के बाद गुरुवार को सिगरा स्टेडियम में ट्रायल हुआ। फाइनल राउंड में 150 खिलाड़ी चुने गए। ट्रायल सुबह दस से शाम चार बजे तक हुआ। मैच से पूर्व खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। शिविर 14 से 18 तक लगाया जाएगा। अतंरराष्ट्रीय कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। 

ट्राॅफी और प्रमाणपत्र के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता कराटे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
पान विक्रेता की बेटी ने कराटेे में जीता स्वर्ण, सम्मान
पान विक्रेता मनोज पटेल की बेटी महिमा पटेल ने कोलकाता में दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव और काशी का मान बढ़ाया। बृहस्पतिवार को गांव कचनार में महिमा का सम्मान हुआ। स्कूल ऑफ सोतोकान कराटे डू फाउंडेशन इंडिया की ओर से स्वामी विवेकानंद युवा आमंत्रण कप प्रतियोगिता चार से पांच जनवरी को हुई। प्रशिक्षक रामाश्रय प्रजापति ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आकाश पटेल, भीमचंडी के रिमझिम, निशा, अभय चक्रवर्ती, ऋषभ पटेल ने हिस्सा लिया था। महिमा और आकाश ने स्वर्ण पदक जीता। 

इटावा के लिए रवाना होने स्टेशन पहुंची सब जूनियर बालिका हाॅकी टीम। - फोटो : अमर उजाला
हॉकी की सब जूनियर बालिका टीम इटावा रवाना
सब जूनियर बालिका हॉकी की टीम गुरुवार को इटावा रवाना हो गई। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि प्रादेशिक प्रतियोगिता 10 से 15 जनवरी तक होगी। वाराणसी मंडल की 16 सदस्यीय टीम खेलेगी। रवानगी से पूर्व सुबह की पाली में टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच भी खेला और प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलने की रणनीति बनाई। कोच ने अन्य बारीकियों से भी खिलाडि़यों  को अवगत कराया। आगे के मुकाबले के लिए प्रेरित भी किया। 
विज्ञापन

लालपुर स्टेडियम में बनाई गई ओलंपिक खिलाड़ियों की पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला
तीन हजार क्षमता वाली दर्शक दीर्घा तैयार, ओलंपियन की पेंटिंग लगाई गई
लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी की दर्शक दीर्घा तैयार हो गई है। यहां वाराणसी के ओलंपियन के अलावा अन्य खेलों शीर्ष खिलाड़ियों की पेंटिंग लगाई जा रही है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि तीन हजार दर्शकों की क्षमता वाला दीर्घा तैयार है। यहां सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दर्शकदीर्घा में ओलंपियन मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह, राहुल सिंह, ललित उपाध्याय, राजकुमार पाल, हॉकी सलेक्टर आरपी सिंह, प्रशांति सिंह, विभोर भृगुवंशी, गुलाबचंद्र पटेल के पोस्टर लगेंगे। इससे खिलाड़ियों को ऊर्जा मिलेगी। टर्फ पर बिटूमेन बिछा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें