फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था होगी हाईटेक

Thu, 19 May 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैठक करते मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
रोजाना जाम से जूझते शहरवासियों को एक अच्छी खबर है। शहर की यातायात व्यवस्था को जल्द ही हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए 72.16 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक प्लान को मूर्तरूप देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को कमिश्नरी में मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने इस योजना के कार्यान्वयन पर बैठक की। एसएसपी को निर्देशित किया कि मुकम्मल प्रस्ताव तैयार कर सप्ताह भर में शासन को भेज दिया जाए।
विज्ञापन



कमिश्नर ने कहा कि यातायात प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक संसाधनों के साथ पार्किंग व्यवस्था भी सुदृढ़ की जानी चाहिए। बताया कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक प्लान के तहत तीन चरणाें में काम कराए जाएंगे। पहले चरण के तहत अक्तूबर 2016, दूसरे चरण के लिए दिसंबर 2016 और तीसरे और अंतिम चरण के कार्य को फरवरी 2017 तक पूरा कराया जाएगा। शहर के सभी चौराहों, तिराहों पर जेब्रा, क्रास, स्टाप लाइन के साथ साइनेज की व्यवस्था कराई जाएगी। वरुणा कॉरिडोर के तहत नदी किनारे सीसीटीवी कैमरे लगाने और प्रस्तावित मेट्रो ट्रेन परियोजना के तहत ट्रैफिक प्लान में आवश्यकतानुसार जंक्शन, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे आदि लगाने के प्रस्ताव में शामिल करने को कहा। बैठक में एसएसपी आकाश कुलहरि, नगर आयुक्त डॉ. हरि प्रताप शाही, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, आरटीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


शहर के 81 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे जबकि 58 प्रमुख चौराहों, तिराहों पर ऑटोमैटिक सिग्नल लाइट लगेंगे। प्रमुख चौराहों पर जंक्शन बनाया जाएगा। मोहनसराय चौराहा, अमरा खैरा चौक, गढ़वाघाट, चांदपुर चौराहा, भोजूबीर चौराहा, पांडेयपुर, आशापुर, बीएचयू और पड़ाव सहित 9 स्थानों पर एएनपीआर कैमरे लगेंगे। इन सबकी मॉनीटरिंग के लिए मॉडल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। मॉडल कंट्रोल रूम के लिए पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक पुलिस सम्मेलन कक्ष को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें