फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धागों में बुना इतिहास, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों की कला को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा और कमल सखी क्लब की सदस्यों ने बुनकरों का सम्मान किया। उन्होंने बीएलडब्ल्यू स्थित एक शो रूम में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया। सदस्यों ने खरीदारी कर कारीगरों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि यह दिन मेहनतकश बुनकरों को समर्पित है। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त 1905 को स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था। इसी ऐतिहासिक महत्व के कारण केंद्र सरकार ने 2015 में इसे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस घोषित किया। चौरसिया ने कहा कि हमारे बुनकरों की कला केवल कपड़ा नहीं बुनती, बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखती है। उन्होंने हथकरघा उद्योग को पर्यावरण के अनुकूल बताया। यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का बड़ा माध्यम है और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देता है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बुनकर अम्बरीश कुमार, रीता और खुशबू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुनीता सिंह, स्वाति चौधरी और डॉ. गीता सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें