वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और बेलवा गांव के प्रधानपति सुजीत बेलवा की संपत्ति मंगलवार को कुर्क की गई। इस दौरान पर डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों को सूचित भी किया गया।
जानकारी के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव का प्रधानपति सुजीत बेलवा रंगदारी मांगने के एक मामले में जेल में बंद है और उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से पहुंच गई।
विभिन्न स्थानों पर कुल आठ प्लॉट में मौजूद लगभग 10 बीघा जमीन को जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत साढ़े पांच करोड़ रुपये है। इस जमीन को उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट तहत कुर्क की गई। भूमि में से 5 प्लॉट सुजीत ने अपनी प्रधान पत्नी नीलम सिंह के नाम से खरीदे थे। बाकी तीन प्लॉट सुजीत ने अपने नाम से खरीदे।