फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों को हिरासत में लिया तो ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी (वाराणसी)। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने के आरोप में मंगलवार को दुकानदार समेत एक अन्य को हिरासत में लेने के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने धौकलगंज पुलिस चौकी के सामने सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया। धौकलगंज से साईपुर मार्ग पर जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे कपसेठी थानाध्यक्ष की जीप पर दो-तीन युवकों ने पत्थर फेंक दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस पर क्षेत्रधिकारी बड़ागांव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

धौकलगंज चौकी प्रभारी मधुकर सिंह ने बताया कि धौकलगंज बाजार चौराहे पर राजेंद्र पटेल की किराना और राशन की दुकान है। यहां बिना सोशल डिस्टेंसिंग के महिलाएं खरीदारी कर रहीं थीं। वह सभी को समझाने लगे। तभी ग्रामसभा के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पटेल आए और बहस करने लगे। इस पर उन्होंने दुकानदार राजेंद्र पटेल और रमेश पटेल को हिरासत में ले लिया। दोनों को कपसेठी थाने लाने की की जानकारी मिलते ही ग्रामीण चौकी के सामने प्रदर्शन करने लगे और पुलिस वाहन पर युवकों ने पत्थर फेंका। ग्रामीण चौकी प्रभारी को हटाने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बड़ागांव ज्ञानप्रकाश राय ने ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि धौकलगंज चौकी की पुलिस द्वारा आए दिन प्रताडि़त किया जाता है। सभी को बयान लेने के बाद क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया कि मामले में न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें