फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी 2020 तक हिंदूमय होगा देश: अशोक सिंघल

Sat, 25 Jul 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/चौबेपुर। चौबेपुर के उमरहां में नवग्रह मंदिर और ज्योतिष शोध संस्थान का शिलान्यास शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 177 देशों में विश्व योग दिवस मनाया गया। वह दिन दूर नहीं 2020 तक पूरा देश हिंदूमय हो जाएगा। हमारी वैदिक सनातन परंपरा लुप्त हो रही है। इस प्रकार के मंदिर से न केवल गांव बल्कि शहर के लोगाें का कल्याण होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दंडी सन्यासी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि इस मंदिर से शारीरिक मानसिक संरचना का कल्याण होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागेंद्र पांडेय, जितेंद्रानंद सरस्वती, सदानंद शुक्ल, अरविंद पांडेय आदि शामिल रहे। उधर देर शाम अशोक सिंघल ने जेपी मेहता इंटर कालेज के

समीप रिलीवो फिजियोथिरैपी एंड स्लिमिंग सेंटर में अत्याधुनिक मशीन का उद् घाटन किया। वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. एल सारंगी, डा. एसके उपाध्याय, डा. अखिलेश ने मशीन के महत्व के बारे में बताया। इस सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. एसएस पांडेय और डा. सोनी पांडेय ने इस सेंटर के मिशन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें