जैतपुरा थाने की चौकाघाट पुलिस चौकी पर बुधवार की रात हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पर तैनात दो प्रशिक्षक उपनिरीक्षक और सिपाहियों पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
दरअसल, रात आठ बजे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता चौकाघाट पुलिस चौकी पर पहुंचे और दो दिन पहले दोषीपुरा इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस के ऊपर लीपापोती का आरोप लगाकर हंगामा करने के साथ चौकी का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस चौकी पर मौजूद दो अंडर ट्रेनिंग एसआई और कुछ सिपाहियों से उनकी झड़प और धक्का मुक्की हो गई। रात 10:30 बजे तक चौकाघाट पुलिस चौकी पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ था।