सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्होंने विवाह को लेकर आपत्ति जताई और अपनी बात पुलिस के समक्ष रखी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत, समझौते के प्रयास और पंचायत का दौर चलता रहा। थाने पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों एवं तथ्यों की जांच शुरू की। युवती की उम्र, उसकी सहमति और अन्य कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी। अब दोनों के सामने आने के बाद युवती का बयान दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में सभी विधिक तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।