फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalmandi Varanasi: बकरीद के तीसरे दिन दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 15 मकान ध्वस्त; पुलिस बल तैनात

Sat, 30 May 2026 05:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने ध्वस्तीकरण अभियान फिर शुरू करते हुए 15 मकान गिरा दिए। बकरीद के कारण कुछ दिनों से कार्रवाई रुकी हुई थी। अब तक 60 से अधिक मकान ध्वस्त किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
दालमंडी में कार्रवाई के दाैरान एडीएम राजेश कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dalmandi Varanasi: दालमंडी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं पुनर्विकास परियोजना के तहत शनिवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया। बकरीद के मद्देनजर कुछ दिनों से रुकी कार्रवाई को दोबारा गति देते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 15 मकानों को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन




सुबह से ही पीडब्ल्यूडी की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ दालमंडी पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में चिन्हित भवनों को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। ध्वस्तीकरण के दौरान आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, जिन मकानों को ध्वस्त किया गया, उनके स्वामियों को पहले ही निर्धारित मुआवजा दिया जा चुका था। संबंधित संपत्तियों की रजिस्ट्री और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए चरणबद्ध ढंग से अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

दालमंडी परियोजना के तहत अब तक 60 से अधिक मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। वहीं, 40 से अधिक अन्य भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई विभिन्न चरणों में जारी है। परियोजना के लिए कुल 181 मकान और भवन चिह्नित किए गए हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह परियोजना महत्वपूर्ण है।

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया गया। पुलिस बल ने पूरे इलाके में लगातार निगरानी रखी और किसी भी संभावित विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती।

एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। अभियान के दौरान कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की सूचना नहीं मिली और पूरा कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें