फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस हिंदू नेता ने बताया अपनी जान को खतरा, कहा- कमलेश-रणजीत भैया के बाद मेरी भी हो सकती है हत्या

Sun, 02 Feb 2020 01:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कमलेश तिवारी, रणजीत बच्चन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत पर रविवार को अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई। इससे पहले कमलेश तिवारी की हत्या की गई थी। हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन पांडेय ने रविवार को कहा कि अब मेरी हत्या की जा सकती है।

विज्ञापन


कई दिनों से लगातार जान से मारने की धमकियां हमें मिल रही हैं। कई बार थाने में और एसएसपी वाराणसी से शिकायत कर चुका हूं। शिकायत किए हुए 15 दिन से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन अभी तक मुकदमा भी नहीं दर्ज किया गया।

रोशन पांडेय

विज्ञापन

पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। मेरी भी हत्या अब कभी भी हो सकती है। गाजियाबाद, नोएडा, कुशीनगर, हरियाणा के जिलों और बिहार के अलग-अलग जिलों से कॉल कर धमकी दी जा रही है।

6 जनवरी को एसएसपी से और भेलूपुर थाने मे शिकायत कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जान से मारने की धमकी देने का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन पुलिस है कि उसे मेरी फरियाद सुन कर कार्रवाई करने की फुरसत ही नहीं है।

रोशन पांडेय ने कहा कि हिंदू शब्द वाली पार्टियों और संगठन के लोग मौजूदा समय में खतरे में हैं। इसका जीता-जागता प्रमाण कमलेश और रणजीत की हत्या है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लखनऊ में रविवार की सुबह करीब छह बजे हिंदू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हजरतगंज इलाके में सीडीआरआई के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें