फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: विवादित पोस्टर लगाने पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा

Sun, 19 Jan 2020 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिंदू समाज पार्टी के खिलाफ सिगरा थाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित  अन्य आरोपों में सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी अनुज कुमार तिवारी की तहरीर के आधार पर की गई है।

विज्ञापन

 
नई दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन चल  रहा है। इस प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को इंग्लिशिया लाइन तिराहा पर एक बैनर  लगाया गया। बैनर में धर्म विशेष की महिलाओं की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक बातें लिखी थीं।

काशी विद्यापीठ चौकी इंचार्ज के अनुसार बैनर के माध्यम से धार्मिक भावनाएं आहत करने के  साथ ही दो वर्गों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की गई। बैनर पर हिंदू समाज पार्टी लिखा था। इसलिए हिंदू समाज पार्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भ निरोधक सामग्री बांटने जा रहे थे, पुलिस ने हिरासत में लिया

शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल लोगों को गर्भ निरोधक सामग्री बांटने के लिए रविवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता रोशन पांडेय अपने साथियों के साथ बीएचयू गेट से नई दिल्ली रवाना जा रहे थे। 

रोशन के अनुसार, जनसंख्या नियंत्रण के लिए वह गर्भ निरोधक सामग्री बांटने जा रहे थे। सूचना मिलने पर लंका पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि सात लोगों का नाम और पता दर्ज कर हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें