फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: हिंदू जागरण मंच ने किया 'पठान' का विरोध, मॉल के सामने कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दर्शकों को रोका

Sun, 29 Jan 2023 01:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वाराणसी में रविवार को एक बार फिर से हिंदू जागरण मंच ने फिल्म पठान का विरोध किया। सिगरा स्थित आईपी मॉल के सामने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने किया 'पठान' का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वाराणसी में रविवार को एक बार फिर से हिंदू जागरण मंच ने फिल्म पठान का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने सिगरा स्थित आईपी मॉल के सामने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभिनेता और निदेशक के विरोध में नारेबाजी की। हंगामे की सूचना के बाद आईपी मॉल के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखने जा रहे लोगों को भी रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। इधर, मॉल के गेट पर प्रदर्शन के कारण कई युवक और युवतियां रेलिंग फांद कर मॉल में जाते दिखे। 
 

कार्यकर्ता बोले- सिनेमा हॉल बिल्कुल खाली

हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति का विरोध नहीं किया जा रहा है। फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य हैं। इसके जरिए हिंदुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और संस्कृति को खराब करने की कोशिश की गई है। जनता सब जानती है। हाल देखिए कि सिनेमा हॉल बिल्कुल खाली है। हमारा विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

क्यों हो रहा है विरोध

आईपी मॉल के गेट पर दर्शक को रोकते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
दरअसल पठान फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म के पोस्टर को लेकर फिल्म निर्माताओं को और कलाकारों को इसका विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पूरा विवाद फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए कपड़ों को लेकर है।
विज्ञापन

फिल्म रिलीज तारीख पर बीते बुधवार को भी सिगरा आईपी मॉल के बाहर हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंचे थे। मॉल के बाहर लगे फिल्म के पोस्टर भी फाड़ डाले थे।  एहतियातन सिगरा, छावनी क्षेत्र और भेलूपुर और लक्सा के मल्टीप्लेक्स में पुलिस फोर्स दोपहर से लेकर रात तक मुस्तैद रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें