फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विवि: अर्थशास्त्र के लिफाफे में निकला हिंदी का प्रश्नपत्र, पेपर आउट होने पर मची अफरातफरी

Thu, 28 Mar 2019 03:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं चल रही हैं। जिसमें गुरुवार सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष के अर्थशास्त्र की परीक्षा होनी तय थी। लेकिन प्रश्नपत्र का लिफाफा बदलने से हिंदी का पेपर आउट हो गया।

विज्ञापन


जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को सुबह चल रही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है। इसी क्रम में प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष के अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा देने के लिए छात्र आए हुए थे।

 

लेकिन अर्थशास्त्र लिखे हुए लिफाफे को खोलते ही उसमें से बीए द्वितीय वर्ष के हिंदी का प्रश्नपत्र निकला। जिसके बाद परीक्षार्थियों में अफरातफरी मच गई। छात्रों ने इसकी शिकायत कक्ष निरक्षक से की जिसके बाद बात कॉलेज के प्राचार्य तक पहुंची।

विज्ञापन

राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक से बातचीत कर के विश्वविद्यालय द्वारा ई-मेल पर प्रश्नपत्र मंगवाया गया। जिसके बाद आधा घंटा विलंब से परीक्षा शुरू कराई गई। बता दें कि बीए द्वितीय वर्ष के हिंदी का जो प्रश्नपत्र आउट हुआ है उसकी परीक्षा 29 मार्च को शाम की पाली में होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें