हिंदी की लोकप्रियता में इजाफे के लिए आप क्या सुझाव देंगे?
मेरा मानना है कि हम हिंदी को और बढ़ाने के लिए सभी मूल काम इसी भाषा में करने पर जोर दें। कई देश अपनी भाषा नहीं छोड़ते इससे स्वाभिमान विकसित होता है। मैं कार्यालय की फाइलों की टिप्पणियों में हिंदी को बढावा देने का प्रयास करता हूं। आदेश दे रखे हैं कि अधिकतर काम हिंदी में करें। मेरा कार्यक्षेत्र यूपी है, जहां लोग हिंदी समझते हैं, तो क्यों उन्हें अंग्रेजी या किसी और भाषा में डराया जाए।