फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी की मां का काशी में निधन, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 20 Mar 2018 12:32 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रंगमंच और बड़े पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी की मां शैल भट्ट (82) का काशी में रविवार रात को निधन हो गया। शैल भट्ट का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। उनके पुत्र हिमांशु भट्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


इस दौरान काफी संख्या में रंगमंच के कलाकार भी मौजूद रहे। हिमानी शिवपुरी इन दिनों बनारस में चल रहे थिएटर ओलंपिक में अपने नाटक संतति की प्रस्तुति देने आईं थी। उनके साथ उनकी मां भी आईं थी। 

हिमानी शिवपुरी ने बातचीत के दौरान बताया कि 17 मार्च को सुबह नाश्ते के दौरान मां की तबियत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने जांच के बाद ब्रेन हैमरेज की पुष्टि की थी। रविवार की रात अचानक हालत और ज्यादा गंभीर हो गई। देर रात 12 बजे के बाद डॉक्टरों ने उनके मौत की सूचना दी। भाई हिमांशु ने मां को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें