फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अब तकनीक से होगी राजमार्गों की निगरानी, रखरखाव पर एनएचएआई का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है। बुधवार को प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, वाराणसी में तकनीकी पहलों को लेकर समीक्षा व जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें राजमार्गों की स्थिति का वैज्ञानिक आकलन, निगरानी, आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा व सुविधाएं बेहतर करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज मौर्या ने राजमार्गों की निगरानी, सड़क की गुणवत्ता की जांच, परिसंपत्तियों के प्रबंधन और रखरखाव से जुड़ी आधुनिक व्यवस्थाओं की उपयोगिता और कार्यप्रणाली पर चर्चा की। राजमार्गों की स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करने के लिए सड़क सर्वेक्षण वाहन से जानकारी जुटाने, डिजिटल परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली से राजमार्गों से जुड़ी परिसंपत्तियों का व्यवस्थित प्रबंधन और भार आधारित सड़क परीक्षण यंत्र से सड़क की मजबूती जांचने की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल राजमार्ग प्रबंधन प्रणाली के जरिए निगरानी और रखरखाव को प्रभावी बनाने पर चर्चा की। वाहनों में लगे कैमरों से सड़क की स्थिति और विभिन्न गतिविधियों की निगरानी को भी महत्वपूर्ण बताया गया।
अधिकारियों ने कहा कि तकनीक से राजमार्गों की स्थिति से जुड़े आंकड़े मिलेंगे। इनके आधार पर मरम्मत और रखरखाव की जरूरत का वैज्ञानिक आकलन कर समय पर कार्रवाई की जा सकेगी। इससे राजमार्ग प्रबंधन अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगा। साथ ही सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं के प्रभावी उपयोग से राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें