फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन वाराणसी में सबसे ज्यादा नामांकन, अब तक इतने प्रत्याशियों ने भरे फॉर्म

Wed, 15 Feb 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नामांकन करने भारी जुलूस लेकर पहुंचे कई प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन बुधवार को भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत 45 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी भारी जुलूस और बाजे-गाजे के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन


नामांकन स्थल तक पहुंचने को लेकर सुबह से दोपहर बाद तक प्रत्याशी समर्थकों की पुलिस से तनातनी भी होती रही। प्रत्याशी समर्थकों में पत्थरबाजी भी हुई।  कलेक्ट्रेट में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। कैंट सीट से सबसे ज्यादा दस उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 

दक्षिणी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र, इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीलकंठ तिवारी, बसपा प्रत्याशी राकेश त्रिपाठी, उत्तरी से भाजपा उम्मीदवार रवींद्र जायसवाल, कैंट सीट से बसपा प्रत्याशी रिजवान अहमद, रोहनिया सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र नारायण सिंह और बसपा प्रत्याशी प्रमोद सिंह, पिंडरा से भाजपा प्रत्याशी अवधेश सिंह, सेवापुरी से अपना दल (एस) के नीलरतन पटेल और इसी सीट से अपना दल (कृष्णा गुट) के प्रत्याशी विभूति नारायण सिंह समेत 45 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

अब तक 99 प्रत्याशी कर चुके नामांकन

नामांकन करने भारी जुलूस लेकर पहुंचे कई प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
नौ फरवरी से चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान अब तक कुल 99 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन होगा।
वहीं, बुधवार को अपना दल (कृष्णा गुट) की नेता पल्लवी पटेल ने भी रोहनिया सीट से दावेदारी के लिए नामांकन फॉर्म लिया।

पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक ने बुधवार को शहर उत्तरी से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा। वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी होंगे। वह इस दल के राष्ट्रीय प्रचारक हैं।

बुधवार को कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म लिए। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीआईजी विजय भूषण और डीएम योगेश्वर राम मिश्र भी नामांकन का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पढ़ें, नामांकन कर चुके प्रत्याशियों की सूची

प्रत्याशियों की सूची - फोटो : अमर उजाला
पिंडरा : अवधेश सिंह - भाजपा, नरेंद्र पांडेय - शिवसेना, जसवंत - आरपीआई।
शिवपुर : अरविंद - जनाधिकार पार्टी, रामदुलार - शोषित समाज दल, निशांत - नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, संतोष मूरत सिंह - निर्दल।
अजगरा : सौरभ कुमार - अपना दल (कृष्णा पटेल), महेंद्र प्रताप गौतम - महाक्रांति दल, राजेेश - रालोद।
कैंट : सुनील शुक्ला - निर्दल, पन्नालाल यादव - निर्दल, रिजवान अहमद - बसपा, महेश शर्मा - जनसंघ, शंकर प्रसाद - राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी, मृत्युंजय वर्मा - नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी, सौरभ कुमार श्रीवास्तव - भाजपा, विजय शंकर - निर्दल, सुनील - निर्दल, रामप्रकाश - निर्दल।
रोहनिया : सुरेंद्र नारायण - भाजपा, प्रमोद कुमार - बसपा, सेवाराम - शोषित समाज दल, प्रभुनारायण उपाध्याय - निर्दल, उमेश - निर्दल।
उत्तरी : हरिदास यादव - भारतीय समाजवादी सेना, नरेंद्र बहादुर सिंह - मानव कल्याण मंच, रवींद्र जायसवाल - भाजपा, नरेंद्रनाथ दूबे अडिग - निर्दल, कुंदन पांडेय - मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी, विनोद कुमार अग्रहरि - राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी, राजेश भारती सूर्य - राष्ट्रीय अंबेडकर दल, सुजीत टीका - निर्दल।
सेवापुरी : तेज बहादुर सिंह पटेल - निर्दल, विभूति नारायण सिंह - अपना दल (कृष्णा पटेल), नीलरतन पटेल - अपना दल (सोनेलाल), विजय प्रताप - बहुजन मुक्ति पार्टी, हरेंद्र सिंह - निर्दल।
दक्षिणी : राकेश त्रिपाठी - बसपा, सतीश कुमार अग्रहरि - निर्दल, सत्य प्रकाश - निर्दल, प्रिया अग्रवाल - मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी, राजेश मिश्रा - कांग्रेस, नीलकंठ तिवारी - भाजपा, नरेंद्रनाथ दूबे अडिग - भारत कल्याण पार्टी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें