फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में प्रवेश परीक्षा की तिथियों में बदलाव, जानिए कब होगी

Wed, 15 Feb 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा तिथियां बदलने से बोर्ड परीक्षार्थियों को बड़ी राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों और समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन


पहले जहां स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं नौ अप्रैल से शुरू होकर 14 मई तक आयोजित थीं, अब ये 30 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चलेंगी।
बता दें कि बीएचयू प्रवेश परीक्षा की कई तिथियां बोर्ड व प्रतियोगी परीक्षाओं से टकरा रहीं थीं।
बीएचयू की प्रवेश परीक्षाएं नौ अप्रैल से शुरू होनी थीं और इस दिन मेंस की परीक्षा है।

वहीं 16 अप्रैल को एसएससी की परीक्षा है और इसी दिन बीएचयू बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होनी थी।
इसी तरह 29 अप्रैल को 12वीं सीबीएसई के पांच वैकल्पिक विषयों की परीक्षा है और इसी दिन बीएचयू बीएससी गणित की प्रवेश परीक्षा थी।
इसे लेकर छात्र असमंजस में थे। 
विज्ञापन

छात्रों ने बदलाव के लिए किया था धरना प्रदर्शन

exam
बता दें कि छात्रों व अभिभावकों ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर परीक्षा तिथि बदलने की मांग भी की थी।
सहायक कुलसचिव डॉ. एमआर पाठक व यूनिवर्सिटी एडमिशन कोआर्डिनेशन बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. वीके सिंह ने बताया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए बीएचयू ने परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है।

संशोधित प्रवेश परीक्षा की समय सारिणी बीएचयू की वेबसाइट व प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें